स्याना: थाना नरसैना परिसर में किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दूसरी रात भी किया धरना
Siyana, Bulandshahr | Jun 6, 2026
थाना नरसैना परिसर में किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगातार दूसरी रात्रि में भी धरना दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व ग्राम रघुनाथपुर से कर सवार लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता द्वारा नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।