ताजपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र की मोरवा मोहनपुर में एक महिला की पति ने कर दी पीट-पीट कर हत्या पुलिस ने किया लाश को जप्त
ताजपुर थाना क्षेत्र की मोरवा मोहनपुर में बुधवार की दोपहर एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि उसका पति छोटू कुमार ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसकी पहचान ज्योति कुमार के रूप में हुई है। एक साल पहले ही ज्योति की शादी हुई थी। वह पूर्णिया की रहने वाली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।