धामपुर: नहटौर में आम के बाग में 13 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से हुई मौत, जहरीली गैस बनी कारण
Dhampur, Bijnor | Jun 27, 2026 शनिवार की सांय करीब पांच बजे मिल जानकारी के मुताबिक नहटौर मोहल्ला नौधा निवासी धर्मेंद्र की पत्नी माया देवी अपने 13 वर्षीय पुत्र वंश के साथ सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पीछे स्थित खेतों पर गई थी।वंश आम के बाग मे पहुंच गया और पैर फिसलने से करीब 20 फीट गहरे कुए मे गिर गया।कुंए मे ज़हरीली गैस होने के कारण उसे निकालने मे काफी समय लग गया और उसकी मौत हो गई।