बांधवगढ़: उमरिया में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का प्रदर्शन, उपज सीमा बढ़ाने की मांग
उमरिया जिले में मूंग खरीदी की निर्धारित मात्रा को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।5 किंटल 70 किलो की खरीदी होनी चाहिए ।