माखन नगर: खरगावली ढाना में नरवाई की आग से हुए नुकसान का विधायक ने किया निरीक्षण
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 3, 2026
खरगावली ढाना में खेतों में लगी नरवाई की आग से कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आगजनी में मकान, पालतू पशु, भूसा और अनाज जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तहसीलदार, पटवारी और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।