चूरू: प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर हनुमानगढ़ी गौशाला में जिला स्तरीय गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन
Churu, Churu | Dec 15, 2025 प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित हनुमानगढ़ी की श्रीकृष्ण गौरक्षा संस्थान गौशाला में जिला स्तरीय गौसेवा एवं गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी गौशाला पहुंचे। अतिथियों ने गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया।