चूरू: भरतिया अस्पताल के आरोग्य शिविर में चिकित्सा अधिकारियों की अनदेखी, स्वास्थ्य सेवा देने वालों को नहीं मिला मंच पर स्थान
Churu, Churu | Dec 15, 2025 प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में सोमवार को आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। आरोग्य शिविर का उद्देश्य आमजन को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन राजकीय भरतिया अस्पताल में हुआ आयोजन अपने मकसद से भटकता नजर आया। स्वास्थ्य सेवा के नाम पर सजे इस मंच पर राजनीति भारी पड़ी और सेवा देने वाले ही हाशिये पर रखा