चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज के पास फ्लैट में मिला व्यक्ति का शव, वह दवाई सप्लाई का काम करता था
Churu, Churu | Dec 15, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज के पास स्थित एक फ्लैट में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दवाई सप्लाई और एजेंसी का काम करता था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिये पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।