मंदसौर: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला 15 जनवरी 2026 का है, जब बाफना मार्केट, नेहरू बस स्टैंड क्षेत्र में शाम 4:55 से 5:05 बजे के बीच पुलिस ने आरोपी अक्षय पिता रमेशचंद्र धोबी उम्र 25 वर्ष निवासी संजीत नाका पटेल नगर को 16 क्वार्टर देशी प्लेन अवैध शराब के साथ पकड़ा।