मंदसौर समेत पूरे अंचल में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह शहर घने कोहरे और ओस की चादर में लिपटा रहा, जिससे करीब साढ़े दस बजे तक धूप नहीं निकल सकी। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक रह गई। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है और लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।