गोपालगंज: सासामुसा बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला जख्मी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप एनएच 27 पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सासामुसा बाजार निवासी नवल सिंह की पत्नी पूनम देवी बताई गई है। इलाज के लिए महिला को शुक्रवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।