गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप से 4067 लीटर शराब बरामद की: उत्पाद अधीक्षक
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 4067लीटर शराब बरामद किया है। वहीं मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है।