श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री गणेश पूजन के साथ महाशिवरात्रि पर्व उत्सव की शुरुआत
श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू करने से पहले प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज का विधि-विधान से पूजन कर महोत्सव के प्रारंभ की अनुमति हेतु विघ्नविनाशक से प्रार्थना की गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश जी की पूजा की।