मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थली से बाबा विश्वनाथ के लिए श्रृंगार एवं पूजन सामग्री की होगी भेंट
महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव के विवाहोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी पवित्र अवसर पर इस वर्ष काशी में एक विशेष और अभिनव परंपरा का साक्षात्कार होने जा रहा है। मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थली से बाबा विश्वनाथ के लिए श्रृंगार एवं पूजन सामग्री भेंट स्वरूप प्राप्त होगी। यह भेंट निश्चित ही इस महापर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी।