मुरैना नगर: गंजरामपुर के पास चलती बस में लगी आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी,बड़ा हादसा टला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुरैना से पोरसा जा रही यात्री बस में गंजरामपुर के पास आज रविवार शाम अचानक आग लग गई। बस के नीचे से धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।