रीठी: चिरूहला गांव में वन विभाग की कार्रवाई से हाहाकार, कीचड़ भरे खेत में उतरे किसान, आत्महत्या की चेतावनी
Rithi, Katni | Jul 31, 2025 चिरूहला गांव में फूटा गुस्सा 20 एकड़ फसल जेसीबी से तबाह महिलाएं बच्चे भी हुए प्रदर्शन में शामिल कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्राम चिरूहला में वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ किसानों का गुस्सा सड़कों से खेतों तक पहुंच गया आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के बारिश के मौसम में खेतों में लगी फसल पर जेसीबी चलवा दी और भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।