खरगोन जिले में 108 एंबुलेंस चालक कमल चांदोरे ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की। बेड़िया से खून की कमी और समय से पहले प्रसव की आशंका के चलते गर्भवती परन्तुबाई (निवासी डाबर, बड़वाह) को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में करीब 20 किलोमीटर बाद प्रसव पीड़ा तेज हो गई।