अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विदिशा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए रेलवे के एजीएम प्रमोद कुमार खत्री और एजीआरएम योगेंद्र बघेल ने गुरूवार दोपहर 1 बजे औचक निरीक्षण करने विदिशा स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में जारी निर्माण कार्यों और निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज का बारीकी से जायजा लिया।