ब्लड बैंक की लापरवाही, मरीज को दिया गया गलत ग्रुप का ब्लड
Sadar, Faizabad | Nov 9, 2025
अयोध्या जिला चिकित्सालय में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। भर्ती मरीज को ब्लड बैंक कर्मियों ने गलत ग्रुप का ब्लड दे दिया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मसौधा ब्लाक के खानपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री श्रेया सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। उसे ए-नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी।