देवघर: शहीद आश्रम मोड़ पर बिजली के खंभे में लगी आग, आसपास अफरा-तफरी मची
नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम मोड पर रविवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे बिजली के पोल में अचानक आग लग जाने से आसपास में अफरा तफरी का माहौल बन गया घटना की जानकारी विद्युत विभाग को देते हुए विद्युत विभाग की टीम ने तुरंत बिजली काट दिया और घटनास्थल पर पहुंच कर पोल में लगे आग को बुझा दिया जिसके बाद घंटो तक मोहल्ले में बिजली बाधित रही ।