लक्ष्मीपुर: खादीग्राम में गांधी जी के तीन बंदरों में से एक गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जमुई जिले के श्रम भारती खादीग्राम परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ लगे तीन प्रतीकात्मक बंदरों में से ‘बुरा मत देखो’ संदेश देने वाला बंदर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सोमवार को 9 बजे असामाजिक तत्वों पर परिसर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।