शुक्रवार की दोपहर मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के बिरनियाँ गाँव में युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़िता का नाम मधु कुमारी है। घटना के बाद जब तबियत बिगड़ी तब घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ बिगढ़ई तबियत को देखते हुए इसे आईसीयू शिफ्ट किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की मूल वजह की जानकारी नहीं मिल पाई।