छतरपुर नगर: हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद रुकी बुलडोजर कार्रवाई, जर्जर भवनों पर आधी-अधूरी कार्रवाई कर लौटा प्रशासन
छतरपुर शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में जर्जर भवनों पर चल रही प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद रोकनी पड़ी। कलेक्टर के आदेश पर चिन्हित भवनों में से प्रशासन केवल 5 भवन ही गिरा सका। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई आधी-अधूरी छोड़कर टीम वापस लौट गई। जिसकी जानकारी तहसीलदार ने शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे दी है।