इटकी: इटकी में योजनाओं की बरसात: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ₹2 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
Itki, Ranchi | Mar 11, 2026 इटकी में पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने बुधवार को इटकी प्रखंड में विकास की झड़ी लगा दी। क्षेत्र के लिए करीब 2 करोड़ की लागत वाली आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया। कुन्दी और मोरो गांव में 1.11 करोड़ की लागत से दो नए स्वास्थ्य उप-केंद्रों का शिलान्यास, कुल्ली, कूर्गी और मल्टी में सरना स्थलों की घेराबंदी लागत 75 लाख।