झाझा: पहले झाझा बरमसिया पुल हुआ था क्षतिग्रस्त, अब डायवर्जन पर संकट, आवागमन प्रभावित
Jhajha, Jamui | May 14, 2026 तीन प्रखंडों को जोड़ने वाले बरमसिया पुल के निर्माण कार्य के दौरान गणेशी मंदिर के समीप बनाए गए डायवर्जन की स्थिति लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गई है। गुरुवार को सुबह से ही बरमसिया, महापुर, चांय, चितोचक तथा सोनो प्रखंड से आने-जाने वाले लोगों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ा। सड़क पर गड्ढे और कमजोर हिस्सों के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा आवागमन जोखिमभरा हो