जबलपुर: जमीन विवाद में मर्डर: पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा, ₹20 हजार का इनाम घोषित
रांझी थाना क्षेत्र में बीते 23 अप्रैल को हुए क्लीयरेंस एटकिंस हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिंस नेल्सन और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद