सोनबरसा: कचोर में अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भुतही थाना पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के कचोर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर महारानी स्थान के समीप भुतही थाना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर शिथिलता बरतनी का आरोप लगाया है