मांझी: कम अंक से आहत होकर घर से भागा छात्र 12 दिन बाद लौटा, परिवार में खुशी की लहर
Manjhi, Saran | Apr 22, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मकसूद खान का पुत्र आलीशान खान 12 दिनों बाद चेन्नई से सकुशल अपने घर लौट आया। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाल ही में में घोषित मैट्रिक परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण आलीशान मानसिक तनाव में आ गया था और 8 अप्रैल को अचानक घर छोड़कर चला गया।