बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में खेत से टिल्लू पंप चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश कुमार के अनुसार तड़के करीब चार बजे घर के बाहर खटपट की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर गांव नवीनगर निवासी रूपराम टिल्लू पंप चोरी कर भागता दिखा। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।