शाहबाद: गायत्री शक्ति पीठ सीताबाड़ी में 100 दिवसीय अखंड दीप यज्ञ का भव्य समापन
Shahbad, Baran | Jun 25, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ सीताबाड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहा 100 दिवसीय अखंड दीप यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और समाज में सुख-समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित इस महाअनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।