हनुमानगढ़: जल संसाधन मंत्री ने श्यामसिंह वाला माइनर के पुनरोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को हनुमानगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाखड़ा नहर परियोजना की श्यामसिंह वाला माइनर के पुनरोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री रावत ने माइनर के बीच जाकर निर्माण सामग्री का अवलोकन कर अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।