झांसी: भगवन्तपुरा समेत अन्य शराब के अड्डों से 345 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आबकारी का शिकंजा
Jhansi, Jhansi | Oct 5, 2025 जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आबकारी विभाग, झाँसी ने रविवार को जनपद में बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। भगवन्तपुरा, प्रतापपुरा, रोरा समेत नौ स्थानों पर दी गई दबिश में 345 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, और मौके पर 1400 किग्रा लहन नष्ट किया गया।