जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा गांव के पास तेज रफ्तार दो ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर में सरजू रावत बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा बुधवार की दोपहर 1:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सरजू रावत की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।