मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक की मेदिनीनगर में मौत, घटनास्थल पर कुत्ते ने भी तोड़ा दम
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी मोहन दास के 23 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कारी आहर गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर