बलरामपुर: IGRS पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में मासिक मूल्यांकन में जुलाई माह में जिले को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जुलाई माह में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिले के 15 थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारी व आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कहा की यह निरंतरता लगातार बनाए रखना है।