बलरामपुर: फाइलेरिया से बचाव के लिए घर घर खिलाई जायेगी दवा 10 अगस्त से चलेगा अभियान मुख्य चि0 अधिकारी ने मीडिया कार्यशाला में कहा
सीएमओ सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि फायलेरिया बीमारी न हो इसके लिए हर वर्ष सामूहिक दवा सेवन अभियान (एमडीए) के तहत घर-घर दो साल से ऊपर के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाती है। इस बार यह यह अभियान 10 अगस्त से चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे।