ग्राम पंचायत रेंगाझरी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को दोपहर 2 बजे विधायक विवेक विक्की पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।