कटनी नगर: जिला अस्पताल के सीटी स्कैन यूनिट के ऊपरी तल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मशक्क्त के बाद पाया आग पर काबू
जिला अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट के ऊपरी तल के डीजी सेट केबिल लाइन में आज मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया जिला अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग को नियंत्रण किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।