मानसी: वंचित परिवारों का कैंप मोड में बनेगा आयुष्मान कार्ड, बीडीओ ने की जागरूकता की अपील, मानसी में एक आवश्यक बैठक आयोजित
मानसी प्रखंड में वंचित परिवारों का आयुष्मान कार्ड कैंप मोड में बनाने को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में बुधवार चार बजे को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने की, जबकि संयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने किया।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पूर्वी ठठ्ठा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस