पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के लाल बालू चौक NH-31 पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Purnea East, Purnia | Jul 1, 2026
पूर्णिया में लाल बालू चौक NH-31 पर तेज रफ्तार तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटती देख ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।मृतक की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के एकहुआ गांव निवासी 28 वर्षीय मो. कारण के रूप मे हुई है