इटावा: बढ़पुरा इलाके में सड़क हादसे में घायल शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जिला मुख्यालय पर कराया पोस्टमॉर्टम
Etawah, Etawah | Feb 25, 2024 बढ़पुरा इलाके में सड़क हादसे में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। घायल को 23 फ़रवरी की रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल से सैफ़ई रेफर किया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।