इटावा: सिविल लाइन थाने के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकार, टीएसआई की गिरफ्तारी हेतु माँग
Etawah, Etawah | Feb 25, 2024 रविवार को सिविल लाइन थाने के बाहर निजी चैनल के पत्रकार प्रमोद दीक्षित भ्रष्टाचार में लिप्त TSI राज कुमार शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। गौरतलब है पत्रकार की शिकायत के आधार पर SSP संजय कुमार वर्मा के आदेश के अनुसार TSI के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तारी की मांग करते हुए आज पत्रकार धरने पर बैठ गये।