बिहार: बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज में सैकड़ो लोग हुये शामिल
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2024 बकरीद को लेकर बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में सैकड़ो लोगों ने नमाज अदा किया। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बड़ी दरगाह के आस पास काफी संखिया में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बड़ी दरगाह के गद्दीनशी पीर साहेब ने बताया कि आज का दिन मुस्लिम धर्म को मानने बाले के लिए एक अहम दिन है।