रोहिणी: मंगोलपुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राकेश जाटव ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी और डिप्टी चेयरमैन रोहिणी जोन श्री राकेश जाटव (धर्मरक्षक) जी ने की। इस बैठक में मंगोलपुरी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे और आगामी कार्यों के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में मंडल पर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।