टिकारी: पंचानपुर बाजार से गुजरे गया गोह सड़क NH-120 में अतिक्रमण हटाने का चला अभियान, पुलिस बल की मौजूदगी में चला सरकारी बुलडोजर
Tikari, Gaya | Jun 20, 2026 टिकारी के पंचानपुर बाजार से गुजरे NH120 में अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक स्तर से चला। सुरक्षा बल की उपस्थिति में अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चला। जिसे देखने सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व आमजान की सुविधा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। टिकारी SDM व SDPO स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।