दलौदा: मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में मंगलवार को मंदसौर मंडी बंद, कृषि उपज का नहीं होगा कारोबार
मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में 23 जून को मंदसौर कृषि उपज मंडी में व्यापार बंद रहेगा। व्यापारी महासंघ के आह्वान पर दशपुर मंडी व्यापारी संघ हड़ताल में शामिल होगा, मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किसानों से मंगलवार को उपज लेकर मंडी नहीं आने की अपील की है,