हुज़ूर: अशोका गार्डन में विजय मेवाड़ा के हत्यारे आसिफ उर्फ बम का हुआ एनकाउंटर
Huzur, Bhopal | Apr 1, 2026 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके के विजय मेवाड़ा की हत्या करने के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने तीन संदेहियों फरमान, कालू और इमरान को पकड़ लिया था। आसिफ की तलाश की जा रही थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया।