फर्रुखाबाद: मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़ा से नागा साधुओं की भव्य शोभायात्रा निकली, श्रीराम नगरिया में दिखाए करतब
शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट पर मेला श्री रामनगरिया लगा हुआ है। यहां हजारों की संख्या में संत और श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर जूना अखाड़े से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भस्म लगाए नागा साधुओं ने करतब दिखाए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। माघ मेला श्रीराम नगरिया के अध्यात्म...