द्वारका: द्वारका जेल की बेल रिलीज सेल टीम ने कुम्हार कॉलोनी से शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के जेल बेल रिलीज सेल की टीम ने चार मामलों में शामिल एक आरोपी को कुम्हार कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसे द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसकी पहचान अमित उर्फ कालू के रूप में हुई है। यह उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। इसपर पहले से बिंदापुर, डाबड़ी और रेलवे थाना में मामला दर्ज है। इसकी तलाश डाबड़ी पुलिस को काफी अरसे से थी।