सनावद: यूजीसी कानून के खिलाफ सनावद में विशाल रैली, स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरा, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद मे केंद्र शासन द्वारा महाविद्यालय स्तर पर लागू किए गए यूजीसी कानून को लेकर रविवार को दोपहर में नगर में स्वर्ण समाज द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें अनेक स्वर्ण समाज के प्रतिनिधि समाज के नागरिक शामिल हुए। जिसमें महिलाए ने भी एकत्र होकर हाथ में तख्ती लेकर सड़कों पर निकली। और इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।